क्यों नंगी आंखों से सूर्य को लगातार देखने से अंधे हो सकते हैं लोग?
ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ चाको के मुताबिक, सूर्य की तीव्र किरणों को कॉर्निया और लेंस सेंट्रल रेटिना पर फोकस करते हैं और कई मिनट तक ऐसा होने से आंख अंदर से झुलस जाती है। आंख को अंदर से नुकसान पहुंचने के चलते अंधापन या देखने में गंभीर समस्या हो सकती है। सूर्यग्रहण के दौरान यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है।