नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ से कई लोग लापता हो गए। नेपाल की भौगोलिक स्थिति उसे ऐसी घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील बनाती है। नेपाल भूगर्भीय रूप से सक्रिय हिमालयी क्षेत्र में है और मॉनसून की भारी बारिश तेज़ी से संकरी घाटियों में जमा हो सकती है जिससे छोटी-छोटी धाराएं तेज़ बहाव वाली नदियों में बदल सकती हैं।