क्यों नवरात्र में महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर गरबा खेलते हैं अहमदाबाद में पुरुष?
अहमदाबाद (गुजरात) के साधु माता नी पोल में आठवें नवरात्र की रात पुरुष महिलाओं की तरह साड़ी-ब्लाउज़ पहनकर 'शेरी गरबा' खेलते हैं। 200-वर्ष पुरानी इस परंपरा को बड़ौत समुदाय के पुरुष सादुबा नामक महिला के श्राप के प्रायश्चित के रूप में करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, समुदाय के पुरुषों के रक्षा नहीं करने पर महिला 'सती' हो गई थी।