क्यों नहीं?: हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर कांग्रेस नेता शैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल होने के सवाल पर कहा है, "क्यों नहीं? व्यक्तिगत तौर पर और समुदाय के स्तर पर लोगों की महत्वाकांक्षाएं होती हैं।" उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे आएंगे और (कांग्रेस की) सरकार बनेगी। राज्य में जाकर काम करने की मेरी इच्छा है।"