डीज़ल इंजन की दबाव क्षमता पेट्रोल इंजन के मुकाबले अधिक होती है इसलिए बाइक जैसे छोटे वाहन के लिए डीज़ल इंजन को सही नहीं माना जाता है। डीज़ल इंजन में कंपन और शोर अधिक होता है जिसे संभालना बाइक के लिए मुश्किल है। डीज़ल इंजन आकार में पेट्रोल इंजन से बड़ा होता है जो बाइक को असंतुलित बना सकता है।