क्यों पाकिस्तान में अक्टूबर तक धीमी रहेगी इंटरनेट की स्पीड?
पाकिस्तानी टेलीकॉम अथॉरिटी ने बुधवार को बताया कि देशभर में इंटरनेट की स्पीड अक्टूबर तक धीमी रह सकती है। अथॉरिटी ने कहा कि सबमरीन केबल्स के कारण यह दिक्कत आई है जो अक्टूबर तक ही ठीक होगी। पाकिस्तान के कई यूज़र्स को पिछले कुछ हफ्तों से वॉट्सऐप पर मीडिया और वॉयस नोट्स भेजने/डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है।