क्यों पाकिस्तान स्थित अपने गांव नहीं जाना चाहते थे मनमोहन सिंह?
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी किताब 'स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन ऐंड गुरशरण' में लिखा था कि उनके पिता क्यों पाकिस्तान स्थित अपने गांव नहीं जाना चाहते थे। किताब के मुताबिक, मनमोहन ने बेटी से कहा था, "वह ही जगह है...जहां मेरे दादा को मार डाला गया था।" दरअसल, दंगे में उनके दादा की हत्या हुई थी।