क्यों पूजा खेडकर को आईएएस अकैडमी में वापस बुलाया गया है?
सिविल सेवा में चयन के विवादों के बीच ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है और उन्हें एलबीएस नैशनल अकैडमी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेशन में वापस बुला लिया गया है। दरअसल, उनपर निजी कार में अवैध लाल बत्ती लगाने, कार्यालय व कार जैसे भत्ते मांगने और विकलांगता और ओबीसी के फर्ज़ी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है।