क्यों पुतिन का मल-मूत्र तक वापस रूस ले जाते हैं उनके बॉडीगार्ड्स?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए हुए हैं। पुतिन की विदेश यात्राओं के दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम अपने साथ खास 'पूप सूटकेस' रखती है जिसमें उनके मल-मूत्र को इकट्ठा कर वापस रूस ले जाया जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, पुतिन की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जाता है ताकि कोई उनकी सेहत-बीमारी की जानकारी ना जुटा सके।