क्यों पूरी दुनिया से अलग है लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड?
'क्रिकेट के मक्का' यानी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का मैदान दूसरे मैदानों की तरह समतल नहीं बल्कि ढलान वाला है। यह ढलान उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक मैदान पर लगभग 2.5 मीटर (8 फीट 2 इंच) के अंतर वाली है। कहा जाता है कि इससे गेंद की गति प्रभावित होती है जिससे स्विंग और सीम गेंदबाज़ों को मदद मिलती है।