क्यों पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के नाम पर रखा गया था हरियाणा के गांव का नाम?

हरियाणा के एक गांव का नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के नाम पर है। 1978 में कार्टर अपनी पत्नी संग दौलतपुर-नसीराबाद आए थे। इस यात्रा ने गांववासियों पर गहरी छाप छोड़ी और उन्होंने गांव का नाम 'कार्टरपुरी' रख दिया। कार्टर की मां लिलियन ने 1960 के दशक में पीस कॉर्प्स के तहत भारत में बतौर स्वास्थ्य स्वयंसेवक काम किया।

Load More