क्यों पेरिस ओलंपिक्स 2024 में नहीं खेल रही है भारतीय महिला हॉकी टीम?
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिर्फ भारतीय पुरुष हॉकी टीम प्रतिस्पर्धा कर रही है। दरअसल, महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स और ओलंपिक क्वॉलिफायर्स दोनों ही टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा था और टीम ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थी। गौरतलब है, भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक्स में नहीं खेलने वाली सर्वाधिक रैंकिंग वाली महिला हॉकी टीम है।