क्यों पुलिस की वर्दी में कंधे पर लगी होती है रस्सी?
पुलिस यूनिफॉर्म में कंधे पर लगी रस्सी को लैनयार्ड कहते हैं जिसमें बंधी सीटी शर्ट की जेब में रखी होती है। ज़्यादातर पुलिसकर्मी इस सीटी का इस्तेमाल ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ही करते हैं लेकिन आपात स्थिति में भी पुलिसकर्मी इस सीटी का इस्तेमाल संदेश देने या किसी भीड़ को एक साथ अलर्ट करने के लिए भी करते हैं।