क्यों फोन व चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटने के बावजूद सस्ते नहीं होंगे स्मार्टफोन्स?
सरकार ने बजट 2024 में मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 20% से घटाकर 15% कर दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कम कीमत वाले स्मार्टफोन में मार्जिन कम होता है और कलपुर्ज़ों की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा ग्राहकों को कम कस्टम ड्यूटी का फायदा दिए जाने की उम्मीद कम है।