क्यों फायदेमंद है भिगोए हुए साबुत धनिया का पानी पीना?
कंसल्टेंट डायटिशियन कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, भिगोए हुए साबुत धनिया का पानी पीने से अच्छे पाचन के लिए ज़रूरी एंज़ाइम्स को मदद मिलती है जिससे पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। बकौल कनिका, इससे खाना अच्छे से पचता है और एसिड रिफ्लक्स में राहत मिलती है। हालांकि कुछ लोगों को इससे समस्या भी हो सकती है।