क्यों फ्रिज को कभी दीवार के साथ सटाकर नहीं रखना चाहिए?
फ्रिज को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। 'क्रोमा' पर दी गई जानकारी के अनुसार, फ्रिज के ऊपर 1-1.5 इंच, पीछे 1-2 इंच और दोनों साइड में 0.5-1 इंच खाली जगह होनी चाहिए ताकि वेंटिलेशन के लिए उचित गैप मिल सके। फ्रिज के अधिक गर्म होने पर कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है जिससे बिजली बिल बढ़ सकता है।