क्यों फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने के तरीके खोज रहे हैं हज़ारों यूज़र्स?
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग द्वारा कंपनी की थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम को खत्म किए जाने की घोषणा के बाद हज़ारों यूज़र्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट करने के तरीके गूगल पर खोज रहे हैं। मेटा कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसीज़ में भी ढील देगा। आलोचकों का मानना है कि मेटा की नई पॉलिसीज़ से हेट स्पीच और गलत सूचनाएं बढ़ेंगी।