क्यों बांग्लादेश के सियासी भूचाल की वजह से पैराशूट ऑयल बनाने वाली कंपनी का शेयर 5% लुढ़का?

बांग्लादेश में सियासी भूचाल के बीच पैराशूट ऑयल बनाने वाली कंपनी मैरिको के शेयर मंगलवार को 5% तक गिर गए। दरअसल, मैरिको के इंटरनैशनल कारोबार में बांग्लादेश की अहम भूमिका है। स्टैंडअलोन बेसिस पर इंटरनैशनल बिज़नेस के मामले में कंपनी के कुल रेवेन्यू में बांग्लादेश का योगदान 44% है। कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में बांग्लादेशी बाज़ार की हिस्सेदारी 12% है।

Load More