क्यों बंगाली महिलाएं शुभ अवसरों पर निकालती हैं 'उलूलू... ध्वनि'?
बंगाली महिलाएं नवरात्रि, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर जीभ को तेज़ी से दाएं-बाएं करते हुए एक अनोखी आवाज़ निकालती हैं जिसे 'उलूलू... ध्वनि' या 'उलूक ध्वनि' कहा जाता है। बंगाली समाज के मुताबिक, उलूक ध्वनि उत्सव और समृद्धि से संबंधित है जिसका महत्व शंख बजाने के बराबर है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।