डॉक्टर एसएम फैयाज ने बताया है कि बार-बार हाथ धोना एक साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसे ओसीडी कहते हैं। उन्होंने कहा, "बार-बार हाथ धोने से त्वचा में जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। स्किन का नैचुरल ऑयल कम हो सकता है जिससे ड्राईनेस, रेडनेस या इरिटेशन हो सकती है। हथेलियां फट सकती हैं और स्किन पपड़ी जैसी निकल सकती है।"