क्यों बार्सिलोना में पर्यटकों पर स्प्रे किया जा रहा है पानी?
बार्सिलोना (स्पेन) में मास टूरिज़्म से पड़ रहे प्रभावों के विरोध में वॉटर पिस्टल से पर्यटकों पर पानी स्प्रे किए जाने के विज़ुअल्स सामने आए हैं। प्रदर्शनकारी पर्यटकों की संख्या सीमित करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, बार्सिलोना में पर्यटन के कारण घरों के किराए में वृद्धि हुई है और यह पिछले 10-वर्ष में 68% बढ़ गया है।