क्यों बच्चे को ब्रेस्ट फीड कराते वक्त मां को मोबाइल से रहना चाहिए दूर?
कई स्टडीज़ के अनुसार, बच्चे को ब्रेस्ट फीड कराते वक्त मां को मोबाइल से दूर रहना चाहिए क्योंकि वह ऐसा समय होता है जब मां और बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध मज़बूत होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान बच्चा मां से संवाद करने का प्रयास करता है लेकिन अगर वह मोबाइल में व्यस्त रहेगी तो बॉन्डिंग पर असर पड़ेगा।