सोने की कीमतें एमसीएक्स पर अब तक के उच्चतम स्तर ₹76,424/10 ग्राम पर पहुंच गई है। इज़रायल-हिज़्बुल्लाह, रूस-यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक संघर्ष व अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें घटाए जाने से भी सोने की मांग बढ़ी है। केंद्रीय बैंकों द्वारा अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अधिक सोना खरीदना भी मूल्य वृद्धि में योगदान दे रहा है।