क्यों भोजपुरी में सांसद पद की शपथ नहीं ले पाए राजीव प्रताप रूडी?
बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने से पहले भोजपुरी में कहा, "सब अपन-अपन भाषा में ले ता...केतना अच्छा लागता, हमनी भोजपुरी में लेती तो।" दरअसल, संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में से किसी में भी सांसद शपथ ले सकते हैं और भोजपुरी 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं है।