क्यों भारी बारिश के बावजूद नोएडा का नहीं होता गुरुग्राम जैसा हाल?
बारिश से गुरुग्राम की सड़कें जहां तालाब बन जाती हैं वहीं नोएडा की ज़्यादातर सड़कें साफ-जाममुक्त मिलती हैं। इसको लेकर प्रोफेसर पीएसएन राव ने बताया, "नोएडा को ग्रीनफील्ड सिटी की तरह डिज़ाइन किया गया...सड़कें-नाले व बुनियादी ढांचा एकसाथ प्लान किया गया इसलिए...बारिश झेल लेता है।" वहीं, गुुरुग्राम में अलग-अलग डेवलपर्स ने टुकड़ों-टुकड़ों में ज़मीन लेकर अपने हिसाब से निर्माण करवाया।