क्यों भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे उस्मान ख्वाजा?
भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे लेकिन अन्य ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने बांह पर काली पट्टी नहीं बांधी थी। ख्वाजा ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ऐशवेल प्रिंस की पत्नी मेलिसा के निधन के कारण ऐसा किया। ख्वाजा ने ऐशवेल के साथ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला था।