क्यों भारत में अभी उच्च स्तर पर बने रहेंगे खाद्य पदार्थों के दाम?
रॉयटर्स के अनुसार, भारत में दूध, अनाज, दालों और सब्ज़ियों जैसे खाद्य पदार्थों के दाम अभी नहीं घटेंगे। दरअसल, पिछले साल आई बाढ़ व मौजूदा हीटवेव के कारण दालों, सब्ज़ियों व अनाज की आपूर्ति घटी है और पानी की किल्लत से गर्मी की फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। वहीं, गेहूं के आयात के अभाव में इसके दाम और बढ़ेंगे।