क्यों भारत में आमतौर पर सिर्फ पहाड़ों पर ही होती है बर्फबारी?
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जो जगहें समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर होती हैं वहां लगातार कम तापमान के कारण बर्फबारी होती है। जब ऊपर का तापमान फ्रीज़िंग पॉइंट पर होता है तो भाप बर्फ में बदलने लगती है और बर्फ में बदलते ही यह भारी हो जाती है और नीचे आ जाती है।