क्यों भारतीय महिला विकेटकीपर उमा चेत्री की स्टंपिंग को नो बॉल माना गया?
रविवार को खेले गए दूसरे टी20I में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ ताज़मिन ब्रिट्स को भारतीय महिला विकेटकीपर उमा चेत्री ने स्टंप कर दिया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने इसे नो बॉल बताया क्योंकि एमसीसी के लॉ 27.3.1 के तहत स्टंपिंग करने से पहले चेत्री के ग्लव्स स्टंप के पीछे नहीं थे। दरअसल, यह मैच बारिश के कारण धुल गया था।