क्यों मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए वेश्यालय से भीख मांगकर लाई जाती है मिट्टी?
मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार वेश्यालयों से भीख में मांगकर उनके आंगन की मिट्टी लाते हैं। कहा जाता है कि एक वेश्या मां दुर्गा की भक्त थी जिसका समाज में तिरस्कार होता था उसे तिरस्कार से बचाने के लिए मां दुर्गा ने वरदान दिया कि उसके आंगन की मिट्टी के बिना दुर्गा की प्रतिमा पवित्र नहीं मानी जाएगी।