क्यों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के आउटेज का भारतीय रेलवे की सेवाओं पर नहीं पड़ा असर?
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में गड़़बड़ी का असर भारतीय रेलवे के टिकटिंग सिस्टम और अन्य सेवाओं पर नहीं पड़ा। दरअसल, भारतीय रेलवे अब भी रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) का इस्तेमाल करता है जो Y2K संकट के समय 1999 में विकसित हुआ था। Y2K (साल 2000) बग से कंप्यूटरों में 31 दिसंबर 1999 के बाद की तारीखों का संकट खड़ा हुआ था।