स्पेन में डेंगू, चिककनगुनिया और अन्य बीमारियों से बचने के लिए टाइगर प्रजाति के नर मच्छरों की नसबंदी की जा रही है। दरअसल, जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ने से यूरोपीय देशों में मच्छर, वेस्ट नील वायरस और अन्य संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 2000 के मुकाबले 2020 में डेंगू के मामले 8 गुना बढ़ गए।