ईसाई धर्म की प्रमुख किताब बाइबल में 'गुड फ्राइडे' का ज़िक्र शोक दिवस के रूप में किया गया है। दरअसल, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था जिसके चलते ईसाई इस दिन गुड फ्राइडे मनाते हैं। इसके अलावा मानव समाज को प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने के लिए गुड फ्राइडे मनाया जाता है।