संत वैलेंटाइन की याद में दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। दरअसल, रोम के सम्राट क्लॉडियस-II ने सैनिकों की शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी थी। संत वैलेंटाइन ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई और गुप्त रूप से कई प्रेमी जोड़ों का विवाह करवाया। राजा ने उन्हें 14 फरवरी को मृत्युदंड दे दिया था।