सोने की कीमतों में शुक्रवार को ज़बरदस्त तेज़ी आई और 24 कैरेट सोने के दाम में ₹1100/10 ग्राम से अधिक बढ़ गए। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें घटाए जाने की संभावना के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के दाम $2550/औंस से अधिक हो गए हैं।