क्यों यूएस की जिम्नास्ट जॉर्डन चाइल्स को वापस करने को कहा गया है ब्रॉन्ज़ मेडल?
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) के फैसले के बाद अमेरिकी जिम्नास्ट जॉर्डन चाइल्स को पेरिस ओलंपिक्स वाला ब्रॉन्ज़ मेडल लौटाना होगा। रोमानिया की टीम ने सीएएस में अपील देकर कहा था कि अमेरिका को जिस अपील के चलते 0.1 अंक मिले, वह 4 सेकेंड देरी से दायर हुई थी। मेडल अब रोमानिया की जिम्नास्ट ऐना बारबोसु को दिया जाएगा।