क्यों यंगस्टर्स के बीच बढ़ रहा है सोलो ट्रैवल का क्रेज़ और क्या हैं इसके फायदे?
यंगस्टर्स में सोलो ट्रैवल का क्रेज़ तेज़ी से बढ़ा है। यह सिर्फ ट्रेंड नहीं है बल्कि ऐसा अनुभव है जो लोगों को स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और आत्म-खोज का अवसर देता है। इसमें बिना किसी की पसंद-नापसंद की चिंता किए पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घूमा जा सकता है। इससे तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।