क्यों युद्ध के बावजूद नहीं बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान-इज़रायल-अमेरिका युद्ध के बावजूद सोने में स्थिरता का मुख्य कारण भू-राजनीतिक जोखिमों के चलते पहले से ही दाम अधिक होना है। निवेशकों ने गोल्ड फ्यूचर्स से निकलकर कच्चे तेल का रुख किया है। हालांकि, विशेषज्ञ बताते हैं कि संघर्ष बढ़ने और तेल की कीमतें ऊंची रहने पर सोने में फिर से बड़ी तेज़ी आ सकती है।