क्यों यान के पहुंचने के बावजूद सुनीता विलियम्स तुरंत पृथ्वी पर नहीं लौटेंगी?
स्पेसX के ड्रैगन कैप्सूल के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ने के बावजूद अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पृथ्वी पर फरवरी-2025 तक वापस नहीं आएंगे। दोनों स्टेशन में कई प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं और उन्हें अपनी ज़िम्मेदारियां किसी दूसरे को देने के लिए समय और वापस लौटने (पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ सामंजस्य) के लिए तैयार होने की ज़रूरत है।