क्यों रिकॉर्ड संख्या में न्यूज़ीलैंड छोड़ रहे हैं लोग?
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, जीवन यापन की उच्च लागत, उच्च ब्याज दरों और बेरोज़गारी के कारण रिकॉर्ड संख्या में लोग न्यूज़ीलैंड छोड़ रहे हैं और दूसरे देशों में जा रहे हैं। जून-2024 तक एक साल में रिकॉर्ड 1,31,200 लोगों ने न्यूज़ीलैंड छोड़ा जो अबतक का अधिकतम वार्षिक आंकड़ा है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में न्यूज़ीलैंड में बेरोज़गारी दर 4.7% रही।