क्यों रात 12 बजे बिहार के पूर्णिया में फहराया जाता है तिरंगा?
पूर्णिया (बिहार) के झंडा चौक पर हर साल की तरह इस बार भी 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को तिरंगा फहराया गया। 14-15 अगस्त 1947 की रात रेडियो पर आज़ादी की खबर सुनते ही स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने तिरंगा फहराया था जिसके बाद इस जगह का नाम झंडा चौक रखा गया था। 79 वर्ष से यह परंपरा जारी है।