क्यों रोहित शर्मा पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं सोशल मीडिया यूज़र्स?
रोहित शर्मा पर अपनी नई प्रोफाइल फोटो में तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। रोहित ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद मैदान में 'तिरंगा गाड़ने' की तस्वीर 'X' पर अपलोड की थी। सोशल मीडिया यूज़र्स ने भारतीय झंडा संहिता का हवाला देते हुए दावा किया है कि तिरंगा ज़मीन को छू गया और यह उसका अपमान है।