क्यों लोगों को जूस पीने की जगह फल खाने को देना चाहिए तरजीह?
एम्स दिल्ली की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने कहा है कि वह लोगों को जूस पीने की जगह फल खाने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा, "इसके 2 कारण हैं। पहला- फलों का जूस बना लेने से उसका डाइटरी फाइबर बेहद कम हो जाता है। दूसरा- जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है जो...ब्लड शुगर लेवल तुरंत बढ़ाता है।"