एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोगों को वॉशरूम में फोन नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि इससे डिवाइस दूषित होती है जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के मुताबिक, टॉयलेट में बैठकर लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करने से बवासीर जैसी समस्या हो सकती है। बकौल एक्सपर्ट्स, लोगों को टॉयलेट में 10 मिनट से ज़्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।