क्यों लेबनान के चलते टूटने की कगार पर है अमेरिका-ईरान सीज़फायर डील?
इज़रायल ने अमेरिका-ईरान सीज़फायर डील से लेबनान को बाहर बताकर बुधवार को उस पर बड़ा हमला किया। 5-दशक से लेबनान से युद्ध लड़ रहे इज़रायल ने 1982 में दक्षिणी लेबनान पर कब्ज़ा किया था जो 18 साल चला। इसके चलते उग्रवादी समूह हिज़बुल्लाह का जन्म हुआ जिसे ईरान का समर्थन हासिल है और हिज़बुल्लाह को इज़रायल बड़ा खतरा मानता है।