क्यों विटामिन C के स्रोत वाले फलों को काटने के बाद तुरंत खा लेना चाहिए?
सेलेब्रिटी डाइटिशियन सुमन अग्रवाल ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "विटामिन-सी एक ऐसा विटामिन है जिसके स्रोत वाली सब्ज़ियों को काटते ही वह हवा में ऑक्सिडाइज़ हो जाती है।" उन्होंने कहा, "(ऐसे में) विटामिन-सी के लिए हमें फल खाने चाहिए...तुरंत काटा और खा लिया। वहीं, सब्ज़ियों को प्रेशर कुकर में पकाने से विटामिन बी12 खत्म हो जाते हैं।"