क्यों विदेशी खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के मेगा ऑक्शन का हिस्सा हैं उन्मुक्त चंद?
अंडर-19 विश्व कप-2012 विजेता भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद आईपीएल-2025 मेगा ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। 31-वर्षीय उन्मुक्त बीसीसीआई के क्रिकेट से संन्यास लेकर 2021 में अमेरिका चले गए थे जिससे वह भारत के लिए खेलने के लिए अयोग्य हो गए। वह पिछले साल अमेरिका के लिए खेलने के पात्र हो गए थे।