क्यों वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने दुनिया की GDP से $6.9 ट्रिलियन गायब होने की जताई आशंका?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने चेतावनी दी है कि अगर पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच आर्थिक अलगाव पूरी तरह बढ़ता है, तो वैश्विक GDP से $6.9-ट्रिलियन तक की कमी आ सकती है। बकौल रिपोर्ट, व्यापार और वित्तीय प्रतिबंधों के बढ़ने से आर्थिक वृद्धि पहले ही प्रभावित हो रही है और उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है।