क्यों शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ने के बाद भारत आने का विकल्प चुना?
बांग्लादेश से शेख हसीना के भारत आने की कई वजह हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, इनमें भारत का वर्षों से हसीना का महत्वपूर्ण सहयोगी रहना, हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत-विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई, भारत के साथ संबंधों का लगातार बचाव करना, 'पड़ोसी प्रथम' नीति में बांग्लादेश का प्रमुख लाभार्थी होना और 1971-युद्ध में भारत का सहयोग शामिल हैं।