क्यों सोकोट्रा द्वीपसमूह को कहा जाता है 'एलियन का घर'?
हिंद महासागर स्थित सोकोट्रा द्वीपसमूह को 'एलियंस का घर' कहा जाता है। एक समय में प्राचीन गोंडवाना महाद्वीप का हिस्सा रहे द्वीप में कई अनोखे जानवर पाए जाते हैं। यहां ड्रैगन ब्लड ट्री (चोट लगने पर लाल रस टपकाता है जैसे खून बह रहा हो) और बोतल जैसे मोटे पेड़ मिलते हैं। 95% स्थलीय घोंघे सिर्फ सोकोट्रा तक सीमित हैं।